+918048052161
Currently it only shows your basic business info. Start adding relevant business details such as description, images and products or services to gain your customers attention by using Boost 360 android app / iOS App / web portal.
*मानव योग सेवा* *विविध फलो और सब्जी के रस-प्रयोग से होनेवाले फायदे* *किस रोग में कौनसा रस सामान्य रूप से ले सकते हैं?* *भूख लगाने के लिए* प्रातःकाल खाली पेट नींबू का पानी पियें। खाने से पहले अदरक का कचूमर सैंधव नमक के साथ लें। *रिक्त शुद्धि के लिए* नींबू, गाजर, गोभी, चुकन्दर, पालक, सेव, तुलसी, नीम और बेल के पत्तों के रस का सेवन करना चाहिए। *दमा* लहसुन, अदरक, तुलसी, चुकन्दर, गोभी, गाजर, मीठी द्राक्ष का रस, भाजी का सूप अथवा मूँग का सूप और बकरी का शुद्ध दूध लाभदायक है। तथा घी, तेल, मक्खन वर्जित है। *उच्च रक्तचाप* गाजर, अंगूर, मोसम्मी और ज्वारे का रस। मानसिक तथा शारीरिक आराम आवश्यक है। *निम्न रक्तचाप* मीठे फलों का रस लें, किन्तु खट्टे फलों का उपयोग न करें। अंगूर और मोसम्मी का रस अथवा दूध भी लाभदायक है। *पीलिया* अंगूर, सेव, रसभरी, मोसम्मी। अंगूर की अनुपलब्धि पर लाल मुनक्के तथा किसमिस का पानी। गन्ने को चूसकर उसका रस पियें। केले में 1.5 ग्राम चूना लगाकर कुछ समय रखकर फिर खायें। *मुहाँसों के दाग* गाजर, तरबूज, प्याज, तुलसी और पालक के रस का सेवन करें। *एसीडिटी* गाजर, पालक, ककड़ी, तुलसी का रस, फलों का रस अधिक लें। अंगूर मोसम्मी तथा दूध भी लाभदायक है। *कैंसर* गेहूँ के ज्वारे, गाजर और अंगूर का रस। *सुन्दर बनने के लिए* सुबह-दोपहर नारियल का पानी या बबूल का रस लें। नारियल के पानी से चेहरा साफ करें। *फोड़े-फुन्सियाँ* गाजर, पालक, ककड़ी, गोभी और नारियल का रस ले। *अल्सर* अंगूर, गाजर, गोभी का रस ले । तथा केवल दुग्धाहार पर रहना आवश्यक है। *सर्दी-कफ* मूली, अदरक, लहसुन, तुलसी, गाजर का रस, मूँग अथवा भाजी का सूप लेवे । *दाँत निकलते बच्चे के लिए* पाइनेपल का रस थोड़ा नींबू डालकर रोज चार औंस(100-125 ग्राम) दे । *रक्तवृद्धि के लिए* मोसंबी, अंगूर, पालक, टमाटर, चुकन्दर, सेव, रसभरी का रस रात को। रात को भिगोया हुआ खजूर का पानी सुबह में। इलायची के साथ केले भी उपयोगी हैं। *स्त्रियों को मासिक धर्म मे होने वाले कष्ट मे* अंगूर, पाइनेपल तथा रसभरी का रस लेना चाहिए । *आँखों के तेज के लिए* गाजर का रस तथा हरे धनिया का रस श्रेष्ठ है। *अनिद्रा* अंगूर और सेव का रस लेवे । *वजन बढ़ाने के लिए* पालक, गाजर, चुकन्दर, नारियल पानी और गोभी के रस का मिश्रण, दूध, दही, सूखा मेवा, अंगूर और सेवों का रस लेना चाहिए। *डायबिटीज* गोभी, गाजर, नारियल, करेला और पालक का रस लेना लाभकर है। *पथरी* पत्तों वाली भाजी टमाटर बैंगन पालक न लें। ककड़ी का रस श्रेष्ठ है। मूली सेव अथवा गाजर या कद्दू का रस भी सहायक है। जौ एवं सहजने का सूप भी लाभदायक है। *सिरदर्द* ककड़ी, चुकन्दर, गाजर, गोभी और नारियल के रस का मिश्रण। *किडनी का दर्द* गाजर, पालक, ककड़ी, अदरक और नारियल का रस। *फ्लू* अदरक, तुलसी, गाजर का रस। *वजन घटाने के लिए* पाइनेपल, गोभी, तरबूज का रस, नींबू का रस लेवे । *पायरिया* गेहूँ के ज्वारे, गाजर, नारियल, ककड़ी, पालक की भाजी का रस। कच्चा अधिक खायें। *बवासीर* मूली का रस, अदरक का रस घी डालकर खाएं ! मानव योग सेवा बनाइए अपने आप को हेल्थी बनाइए