+918048052161
Currently it only shows your basic business info. Start adding relevant business details such as description, images and products or services to gain your customers attention by using Boost 360 android app / iOS App / web portal.

https://youtu.be/W1efPPI4-UA *मक्खन के फायदे व गुण* मक्खन आपकी सेहत के लिए बेहद जरूरी है क्योंकि यह आपको निरोगी बनाता है। मक्खन स्वाद में भी बेहद अच्छा होता है लेकिन आजकल लोग मक्खन को मोटापे की वजह मानते है जिस वजह से वे इसका सेवन भी नहीं करते हैं। मक्खन में कई एैसे गुण होते हैं जिनके बारे में शायद ही आपको मालूम हो। मक्खन शरीर को अंदर और बाहर दोनों रूपों में स्वस्थ रखता है। आइये जानते हैं मक्खन खाने के क्या फायदे है और यह किन बीमारीयों से आपको बचाता है। *मक्खन के स्वास्थवर्धक फायदे व गुण* *(1) आंखों की जलन में..* आंखों में जलन हो रही हो या फिर दर्द तो गाय के दूध से बने मक्खन को आंखों पर लगाने से आंखों की जलन शांत हो जाती है। और आंखों को राहत भी मिलती है। *(2) बुखार में राहत...* यदि बुखार की समस्या हो या पुराना बुखार हो तो एैसे में मक्खन खाने से फायदा मिलता है या फिर मक्खन में शहद मिलाकर खाने से भी बुखार में राहत मिलती है। *(3) दिल संबंधी रोग...* दिल संबंधी बीमारीयों के लिए मक्खन फायदेमंद होता है। हाल ही में हुए एक शोध में यह बात सामने आई है कि मक्खन खाने से दिल की बीमारी का खतरा कम रहता है। जिसके कारण हार्ट अटैक की संभावना कम हो जाती है। मक्खन में विटामिन ए, डी और के, के अलावा सेलेनियम और आयोडीन जैसे तत्व होते हैं जो दिल को बीमारीयों से बचाते हैं। *(4) थायराइड में मक्खन का लाभ...* मक्खन में विटामिन ए और आयोडीन की प्रचूर मात्रा होती है जिस वजह से यह थायराइड ग्लैंड में हो रही समस्या को दूर करता है। थायराइड के मरीजों को नियमित रूप से मक्खन का सेवन करते रहना चाहिए। *(5) हड्डियों के लिए...* मक्खन में कैल्शियम और विटामिन्स के साथ मिनिरल्स भी पूरी मात्रा में रहते हैं जो हड्डियों को मजबूत और शक्तिशाली बनाते हैं। जो लोग आस्टियोपोरोसि की समस्या से परेशान हों वे मक्खन का सेवन जरूर करें। मक्खन दांतों को भी मजबूत बनाता है। *(6) कैंसर से दूर रखे...* कैंसर से बचने के लिए मक्खन का सेवन जरूर करना चाहिए। मक्खन में फैटी एसिड कौंजुलेटेड लिनोलेक होता है जो शरीर को कैंसर से बचाता है। जो लोग नियमित मक्खन का सेवन करते हैं उनको कैंसर की संभावना बेहद कम रहती है। *(7) टेंशन दूर करता है...* जब भी टेंशन हो या आपका मूड खराब हो तो मक्खन का सेवन करें। मक्खन में मौजूद सेलीनियम दिमाग की नसों में जाकर काम करता है और उसे बेहतर बनाता है। एंटीआक्सीडेंट से भरपूर मक्खन एंटीआक्सीडेंट युक्त होता है जो त्वचा सबंधी परेशानियों को दूर करता है। मक्खन को चेहरे पर लगाने से त्वचा में निखार आता है और दाग धब्बे भी धीरे-धीरे साफ होने लगते हैं। *(8) दमा...* जिन लोगों को दमे की समस्या हो वे भी मक्खन का सेवन करें। मक्खन में पौष्टिक गुण होते हैं जो फेफड़ों की तकलीफ को दूर करते हैं। जिस वजह से दमा के रोगी ठीक रहते हैं। *(9) प्रजनन क्षमता* पुरूषों के लिए मक्खन बेहद फायदेमंद होता है क्योंकि यह शरीर में गर्मी को बढ़ाता है जिससे पुरूषों में मेल और फीमेल हार्मोन्स बढ़ते हैं। प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के लिए मक्खन का सेवन जरूर करें। *(10). बवासीर...* बवासीर यानी पाइल्स से ग्रसित लोगों को गाय के दूध से बने मक्खन में तिलों को मिलाकर रोज खाना चाहिए। या शहद व खड़ी शक्कर को मक्खन के साथ मिलाकर सेवन करना चाहिए। यह खूनी बवासीर को ठीक कर देती है। *(11). मक्खन के फायदे* मक्खन बड़ों और छोटों दोनो के लिए उपयोगी है। इसलिए अपने भोजन में मक्खन का प्रयोग जरूर करें।