+918048052161
Currently it only shows your basic business info. Start adding relevant business details such as description, images and products or services to gain your customers attention by using Boost 360 android app / iOS App / web portal.

Herble Noni juice नोनी फल खाने के अचूक फायदे – Health Benefits of Noni Juice प्रकृति ने हमें कई जीवनरक्षक औषधियां उपहार स्वरूप दी है, जिनके गुणों से अंजान होने के कारण हम उनका उपयोग नहीं कर पाते है। ऐसी ही प्राकृतिक गुणों से भरपूर औषधिय है नोनी का फल, जिसके बारे में भले ही आप नहीं जानते हों, पर ये कई तरह की खतरनाक बीमारियों का राम बाण इलाज है इसमें मिलने वाले चमात्कारिक गुण से आप कई तरह की बीमारियों से निजात पा सकते है। ये फल स्त्रियों के बांझपन को दूर करने के साथ नपुंसकता को भी दूर करता है एवं शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाने का काम करता है। आज हम इस फल की खास विशेषताओं के बारें में बता रहें हैं। नोनी के फल में पाए जानें वाले आवश्यक तत्व पोटेशियम से भरपूर नोनी फल में एंटी-वायरल, एंटी-ट्यूमर, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और इम्यूनिटी पावर को बढ़ाने वाले प्राकृतिक गुण होते हैं, जो हमारे शरीर में संचार प्रणाली, इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र, बालों और त्वचा के साथ टिश्यु और कोशिकाओं को बढ़ाने में मदद करते है। यह एंटी-एजिंग के रूप में भी काम करता है जिससे त्वचा में निखार आता है और त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद करता है। नोनी के फल से बनाये गये जूस का सेवन प्रत्येक व्यक्ति को एक गिलास में 30 एम.एल.के करीब नोनी जूस मिलाकर रोज सुबह-शाम पीना चाहिए। इसका सेवन खाली पेट करना चाहि बीमारियों से मिलने वाले फायदे- अस्थमा- जो व्यक्ति सांस की बीमारियों से पीड़ित हैं उन्हें इसके जूस का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसलिए अस्थमा जैसी बीमारियों से परेशान लोगों को इसका सेवन रोज सुबह-शाम करना चाहिए। जोड़ों में दर्द दूर करें- हड्डी रोग(अर्थराइटिस) जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों के लिए नोनी का जूस काफी लाभकारी सिद्ध होता है। यह शरीर के अंदर होने वाली हर कमी को दूर कर रोगों से निजात दिलाने का काम करता है। इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए- नोनी फल में कई तरह के आवश्यक मिनरल्स और विटामिन्स पाए जाते हैं जो हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं। इससे स्त्रियों के बांझपन की समस्या भी दूर होती है। इसके साथ ही मर्दों की प्रजनन क्षमता बढ़ती अन्य फायदे… नोनी के फल का सेवन करने से डायबिटीज कंट्रोल में रहती है, इसके साथ यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में सहायता करता है। सिरदर्द, माइग्रेन से पीड़ित लोगों के लिए नोनी का जूस काफी लाभदायक होता है। दस्त, कब्ज, बदहजमी आदि से पीड़ित लोगों को नोनी के जूस का सेवन काफी असरदार रूप से काम करता है। गंजेपन और बालों के गिरने जैसी समस्या से मुक्ति पाने के लिए नोनी का फल सबसे अच्छा उपचार माना जाता है। यह अनियमित माहवारी को भी ठीक कर, उसमें होने वाले दर्द से छुटकारा दिलाता है। MANAV YOG NATUROCURE Bangalore India